Posts

Showing posts with the label Navratri

इस वर्ष शारदीय नवरात्र

इस वर्ष का शारदीय नवरात्र 17 अक्टूबर दिन शनिवार से प्रारंभ हो रहा है। प्रतिपदा नक्षत्र रात में 11:27 तक है। अत: प्रातः काल से ही कलश स्थापन किया जा सकता है परंतु विशेष मुहूर्त अभिजीत मुहूर्त होता है जो दोपहर में 11:36 से 12:24 तक 48 मिनट का समय होता है। सही विधि से यदि अभिजीत मुहूर्त निकालना है तो अलग-अलग स्थानों पर सूर्योदय और सूर्यास्त के आधार पर अलग अलग होता है। *स्थानीय अभिजीत मुहूर्त निकालने की विधि*। जिस किसी स्थान का आपको अभिजीत मुहूर्त निकालना हो वहां पर पहले दिनमान निकाल कर उसको आधा करें और सूर्योदय में जोड़ दें जो समय आएगा उसमें 24 मिनट घटा दें वहां से अभिजीत मुहूर्त प्रारंभ होगा और 24 मिनट जोड़ दें जहां तक समय हो रहा है वहां तक अभिजीत मुहूर्त रहेगा। उदाहरण के लिए दिनमान यदि 12 घंटे 24 मिनट का है तो उसका आधा करने पर 6 घंटा 12 मिनट होगा। यदि सूर्योदय प्रातः 6:00 हुआ है तो उसमें 6 घंटा 12 मिनट जोड़ने पर 12:12 का समय मध्यान्ह का होगा। अब 12:12 में 24 मिनट घटाने पर 11:48 आएगा और 12:12 में 24 मिनट जोड़ने पर 12:36 आएगा।  इस प्रकार अभिजीत मुहूर्त का समय 11:48 से 12:36 तक होगा। इ...